झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, मैट्रिक में गुंजन स्टेट टॉपर..
झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) की ओर से इस वर्ष आयोजित मैटिक और इंटर विज्ञान व वाणिज्य संकाय का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। इस बार जैक मैट्रिक का परिणाम 57.91, इंटर विज्ञान का 52.36 और कॉमर्स का 60.0 9 फीसद रहा। शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने रिजल्ट जारी किया। इस बार मैट्रिक का रिजल्ट तेरह साल में सबसे ख़राब है। 2005 से लेकर अब तक इतना ख़राब रिजल्ट नहीं। मात्र 57.91 फीसद बच्चे पास हुए हैं।
इंटर विज्ञान एवं वाणिज्य में छात्राओं ने बाजी मारी। मैट्रिक में जमशेदपुर का सबसे अच्छा रिजल्ट रहा। रांची दूसरे स्थान पर और लातेहार सबसे पीछे रहा। मैट्रिक में जिला स्कूल दुमका के गुंजन पाल स्टेट टॉपर रहे।गुंजन को 95.8 फीसद अंक मिले हैं। सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.nic.in पर परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।
वहीं, आर्ट्स का रिजल्ट जून में आने की संभावना है। 10th और 12th की कॉपियों का मूल्यांकन 11 अप्रैल से हो रहा था। 10th के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में 20 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। वहीं, 12th की कॉपियों का मूल्यांकन राज्य के अलग-अलग जिलों में 16 केंद्रों पर हुआ।
एक नजर जैक परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स पर..
- 10th में छात्रों की संख्या 4,66,746
- 12th साइंस-कॉमर्स में छात्र संख्या 1,39,920
- साइंस में छात्र संख्या 91,957
- कॉमर्स में छात्र संख्या 47,923
इंटर साइंस
-इंटर साइंस में 52.35 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है
-14 हजार 722 छात्रों का फर्स्ट डिवीजन
-30 हजार 424 छात्रों ने लाया सेकेंड डिवीजन
-2 हजार 430 छात्रों ने थर्ड डिवीजन से उत्तीर्ण
इंटर कामर्स
- इंटर कामर्स में 60.09 प्रतिशत सफल
-6009 फर्स्ट डिवीजन
-19326 सेकेंड डिवीजन
-3,282 थर्ड डिवीजन

No comments