भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान..
स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज भाजयुमो चास नगर उत्तरी द्वारा अध्यक्ष सत्यनारायण स्वर्णकार के नेतृत्व में चेक पोस्ट हनुमान मन्दिर से पटेल मार्केट तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान आसपास के इलाकों में लोगों को जागरुक करने की कोशिश भी की गई।
इस अभियान में मुख्यरूप से भाजयुमो जिला महामंत्री कुंज बिहारी पाठक ने कहा की यह कार्यक्रम भाजयुमो का प्रदेश स्तर का मुख्य कार्यक्रम है जो की हर महीने के दूसरे और चौथे रविवार को चलना है। इसी के तहत आज स्वच्छता अभियान का यह कार्यक्रम चास में किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से मण्डल महामंत्री अर्जुन स्वर्णकार, दुर्गा दत्ता, जिसु मोदक, रोहित राय, कुणाल पासवान, आदित्य, रोहित, दीपक, सूरज आदि के साथ कई युवा उपस्थित थे।


No comments