JSSC ने इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ाई..
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अर्हता धारक पद के लिए) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2017 के आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अब योग्य अभ्यर्थी 9 जुलाई तक अपना आवेदन कर सकते है।
आवेदन ऑनलाइन जमा करना है। इस परीक्षा के लिए आवेदक शुल्क का भुगतान 14 जुलाई तक कर सकते है। इस संबंध में झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बीते शनिवार को ही अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदक फार्म भरने के बाद अपना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को 16 जुलाई तक अपलोड कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए आवेदक आयोग के वेबसाइट www.jssc.in पर लॉग इन कर सकते है।

No comments