विश्व पर्यावरण दिवस पर बोकारो में 'रन फॉर एनवायरमेंट'..
क्लीन बोकारो ग्रीन बोकारो का संदेश देते हुए आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रात: 5 बजे 'रन फोर एनवायरमेंट' रैली का आयोजन किया गया है। सेक्टर-4 स्थित गांधी स्मारक से नेहरू स्मारक तक आयोजित इस दौड़ को बोकारो वन विभाग एवं सरल सेवा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दौड़ में बोकारो विधायक बिरंची नारायण, बोकारो डीसी, एसपी, वन विभाग के अधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। दौड़ के पश्चात सेक्टर-5 स्थित पुस्तकालय मैदान में वृक्षा रोपण तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
देखें तस्वीरें..
दौड़ में शामिल बोकारो एसपी..
दौड़ में शामिल बोकारो विधायक व बोकारो डीसी..
पौधरोपण करते बोकारो एसपी..
पौधरोपण करते बोकारो विधायक..
पौधरोपण करते बोकारो डीसी..
प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते बोकारो विधायक बिरंची नारायण..
No comments