सड़क दुर्घटना में 15 घायल..
अभी अभी जैनामोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में 15 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार सभी घायल एक पिकअप वैन पर सवार थे और रजरप्पा से पूजा कर लौट रहे थे।
ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुँचाया गया है। प्रतक्ष्यदर्शियों के अनुसार तेज गति से चल रहा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। घायलों में से कई की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
पिकअप वैन का वाहन संख्या JH09 T 2706 हैं।



No comments