बारिश से बेहाल हुआ तेलमच्चो पुल..
बोकारो-धनबाद की लाइफ लाइन तेलमच्चो पुल के क्रेक होने के बाद जहाँ महीनों से यात्री परेशान हैं वहीं आज हुए बारिश से तेलमच्चो पुल में पानी भर गया है और पुल के दोनों तरफ से लगभग 2 किमी लंबा जाम लग गया है। पुल की इस स्थिति से यात्री हलकान हैं और घंटों से जाम में फंसे हैं।
बता दें की बीते तीन माह से पुल के क्षतिग्रस्त होने से जनता आवागमन की समस्या से जूझ रही है। तेलमच्चो पुल पर धनबाद की ओर से आने पर एक नंबर पीलर से तीन नंबर पीलर तक पुल पर तीन दरारें हैं। इसे देखते हुए एनएचआइ के तकनीकी दल ने पुल के दरार वाले क्षेत्र में बेरिकेडिंग करा दिया था। प्रशासन ने भी पुल के दोनों छोर पर बेरिकेडिंग कर दी है।
पुल को वन-वे कर फिलहाल छोटे वाहनों की आवाजाही जारी थी और भारी वाहनों का परिचालन चंदनकियारी और चंद्रपुरा के रास्ते हो रहा है। इस पुल पर स्थिति काफी खराब है। इस दिशा में धनबाद व बोकारो जिला प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।


No comments