खराब रिजल्ट के बाद, अब 8वीं में ही जैक बोर्ड लेगा परीक्षा..
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अब आठवीं क्लास में ही बोर्ड परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। बता दें की इस साल जैक बोर्ड में खराब रिजल्ट के बाद स्कूली शिक्षा सचिव आराधना पटनायक ने हर वर्ष अक्टूबर महीने में जैक की ओर से बोर्ड परीक्षा लेने का आदेश दिया है। आठवीं पास करने वाले छात्र ही नौवीं क्लास में प्रवेश पा सकेंगे और छात्रों को अगले साल से 75 परसेंट उपस्थिति पर ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
इसके साथ ही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों का वेतन भी रुकेगा तथा शहरी क्षेत्रों में पदस्थापित शिक्षकों को सुदूर क्षेत्रों में तबादला किया जाएगा। शिक्षा सचिव ने मंगलवार को आयोजित एक मीटिंग में कई जिला शिक्षा पदाधिकारियों को बहानेबाजी और ड्रामेबाजी छोड़ने के निर्देश दिए और कहा कि तत्काल प्रभाव से कई जिला शिक्षा अधिकारियों के वेतन रोक दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने खराब रिजल्ट पर गोड्डा, लातेहार, सरायकेला, गिरिडीह, पलामू के डीईओ को फटकार भी लगाई।

No comments