Header Ads

विद्युत आपूर्ति के लिए बोकारो विधायक ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात..

बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने चास-बोकारो में व्याप्त बिजली संकट के समाधान हेतु मुख्यमंत्री रघुवर दास और झारखंड विधुत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी राहुल पुरवार से मुलाकात की है। 


ज्ञात हो की पिछले कई दिनों से चास-बोकारो में घोर विद्युत संकट व्याप्त है। जनता की परेशानी से को देखते हुए बोकारो विधायक ने कल जिले के अधीक्षण अभियंता से विस्तृत जानकारी ली थी और फिर माननीय मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर समस्या से अवगत कराया। इसपर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अविलम्ब आला अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दिया है। 


तत्पश्चात बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने जेवीएनएल के एमडी राहुल पुरवार से मुलाकात कर क्षेत्र में बिजली के सुधार हेतु व्यापक चर्चा की। उन्होने लगभग 2 वर्षों से निर्माणाधिन फुदनीडीह पावर सब स्टेशन को भी जल्द शुरू कराने भी आग्रह किया। इस श्री पुरवार नें शीघ्र सुधार का भरोसा दिलाया है और कहा है की 31 दिसम्बर से पहले फुदनीडीह पावर सब स्टेशन अवश्य शुरू हो जाएगा।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.