Header Ads

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, सड़क जाम, पुलिस पर पथराव..

अभी-अभी चास स्थित तेलीडीह एनएच मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में एक सवारी बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।  इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी है। बाइक का न० JH 09M 2395 है। 


इस दुर्घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव भी किया है। आक्रोशित लोगों द्वारा एनएच निर्माण में लगी एक हाइवा को भी जलाये जाने की खबर है। 


खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रण करने में लगी है। 

(रिपोर्ट : शुभम)

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.