बोकारो, रांची, चाईबासा, पलामू और दुमका में IG की तैनाती, 2 DSP का भी ट्रांसफर..
राज्य सरकार ने आज रविवार को आईजी स्तर के तीन आईपीएस अधिकारियों एवं दो डीएसपी का तबादला कर दिया। इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
तबादले के बाद 1993 बैच के आईपीएस और एसीबी के आईजी मुरारी लाल मीणा को आईजी पुलिस हेडक्वार्टर बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें कोयला क्षेत्र बोकारो के आईजी का भी प्रभार दिया गया है। वो हजारीबाग क्षेत्र के भी आईजी होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1996 बैच के आईपीएस ऑफिसर नवीन कुमार सिंह छोटानागपुर क्षेत्र रांची/कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा और डाल्टेनगंज क्षेत्र, पलामू का आईजी बनाया गया है। वे इस इलाके में आने वाले सभी जिले की विधि व्यवस्था, अपराध और मॉनिटरिंग के दायित्यों का निर्वाहन करेंगे।
वहीं 1997 बैच की आईपीएस ऑफिसर सुमन गुप्ता को रेल आईजी बनाया गया है। इसके अलावा वे आईजी दुमका होंगी। इसके अलावा सरायकेला के डीएसपी अजित कुमार को कोल्हान डीआईजी ऑफिस में डीएसपी प्रशासन बनाया गया है। सीएम सिक्याेरिटी में डीएसपी रहे अविनाश कुमार अब सरायकेला के डीएसपी होंगे। इससे संबंधित अधिसूचना आज सरकार के अंडर सेक्रेटरी ने जारी की।


No comments