Header Ads

चास विद्युत सब स्टेशन में 10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन..

आज बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने चास विधुत सब स्टेशन में 10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ज्ञात हो की चास क्षेत्र के विद्युत व्यवस्ता के सुधार हेतु बोकारो विधायक बिरंची नारायण निरंतर प्रयत्नशील है। पिछले दिनों इसी कड़ी में डुमरजोड़ फीडर और सतनपुर फीडर में 5 एमवीए का  पावर ट्रांसफार्मर लगा था। 


ट्रांसफार्मर लगने की वजह से इलाके में विद्युत ड्रिपिंग व लो-वोल्डेज में सुधार हुआ। आज 5 की जगह 10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगवाए गए हैं, इससे डुमरजोड़ फीडर और सतनपुर फीडर के साथ चास विद्युत सर्किल के उपभोगताओं को भी विद्युत ड्रिपिंग से राहत मिलेगी।


मिडिया को सम्बोधित करते हुए विधायक बिरंची नारायण ने कहा की डीवीसी द्वारा विद्युत आपूर्ति में कटौती किये जाने से जनता को जो परेशानी हो रही है, उसके निदान हेतु पिछले दिनों राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और जेवीएनएल के एमडी राहुल पुरवाल से भी मुलाकात की है। क्षेत्र में जहाँ-जहाँ ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है उसे भी शीघ्र लगाया जाएगा। 


इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार, कार्यपालक विधुत अभियंता, कार्यपालक अभियंता ओम शंकर मेहता, सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मिरतुन्जय शर्मा, जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, भाजपा चास नगर दक्षणी के अध्यक्ष धीरज झा, चास नगर उत्तरी अध्यक्ष पन्नालाल कांदु, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला देवी, गणेश राय, लोकेश महतो, रंजीत बरनवाल, बुद्धेश्वर घोषाल, भजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राज कुमार सिंह, शिव शंकर राय, विक्की राय, झंटू दे, बैधनाथ धीवर, प्रभात महतो, अनुराग झा, शिव दास प्रामाणिक, प्रकाश प्रामाणिक आदि उपस्थित थे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.