Header Ads

बिजली की दरों में बढ़ोतरी का विरोध..

झारखंड विकास बुद्धिजीवी मंच की ओर से झारखण्ड में बिजली के दर में की गई बढ़ोतरी के विरोध में नया मोड़ के बिरसा चौक पर झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने सरकार से बढ़ी बिजली दर को वापस लेने की मांग की। 


मौके पर मंच के समन्वयक डॉ. प्रकाश कुमार ने सरकार के इस निर्णय की आलोचना की और कहा कि झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नई बिजली दरों के अनुसार जुलाई से बिजली 25 फीसद तक महंगी हो जाएगी। सरकार ने बिजली की दर में बढ़ोतरी कर के राज्य की जनता को ठगने का काम किया है। वर्तमान सरकार पूरी तरह से औद्योगिक घरानों के हाथों बिक चुकी है। एक तरफ बड़ी औद्योगिक इकाइयों के विद्युत ऋण को माफ किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गरीबों को बिजली से वंचित करने की साजिश की जा रही है। सरकार की इस जनविरोधी नीति का मंच विरोध करता है और यह विरोध तबतक जारी रहेगा, जबतक सरकार बिजली की बढ़ी दर को वापस नहीं ले लेती।


मौके पर मंच के जिलाध्यक्ष कमलेश चौबे, रंजीत सिंह, राजीव शर्मा, डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी, कमल पासवान, डॉ. मंटू महतो, मो. हलिक अंसारी, रितुराज एवं सुनील उरांव व अन्य लोग मौजूद थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.