Header Ads

आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा..

भगवान जगन्नाथ की अतिपावन रथयात्रा निकलने की घड़ी इस वर्ष भी अब आ चुकी है। आज बोकारो के सेक्टर-4 स्थित भव्यतम श्रीजगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा का वृहत आयोजन किया गया है। इसके पूर्व 24 जून को प्रातः सात बजे मंदिर का द्वार खुले तथा भक्तजनों को भगवान का नवकलेवर तथा नवयौवन दर्शन प्राप्त किया।

**(फाइल फोटो 2016)

बोकारो में वर्ष 2001 से ही लगातार रथयात्रा का आयोजन करने वाली तथा जगन्नाथ मंदिर की देखरेख करने वाली संस्था उत्कल सेवा समिति के सचिव डा. यू. मोहंती ने बताया कि कल नवयौवन दर्शन के बाद आज जगन्नाथ रथयात्रा निकलेगी। पूर्वाह्न 10 बजे से पूजा और पहांडी की पारम्परिक प्रक्रियाओं के बाद शहर के राजा के रूप में बोकारो स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी छेरा-पहंरा (झाड़ू लगाकर रथ की पावन सफाई) रस्म अदा करेंगे। जगन्नाथ मंदिर से भगवत्प्रतिमाओं के साथ अपराह्न दो बजे रथ चलनी शुरू होगी तथा संध्या पांच बजे तक सेक्टर-1 में श्रीराम मंदिर स्थित मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ पहुंचेंगे।


रथयात्रा बीजीएच मोड़, सिटी सेंटर सेक्टर-4, गांधी प्रतिमा, बोकारो मॉल, पत्थरकट्टा चौक होते हुए श्रीराम मंदिर मौसी बाड़ी पहुंचेगी। यहां भगवान का स्वागत किया जाएगा।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.