Header Ads

बोकारो में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्‍नाथ की रथयात्रा..

बोकारो के सेक्टर-4/F स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर से आज भव्य रथयात्रा निकाली गयी। इससे पहले मदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा-अर्चना हुई। तत्पश्चात पाहंडी विधि से जगन्नाथ भगवान को भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान कराया गया। बीएसएल के सीईओ पवन कुमार सिंह ने  रथ पर सवार होकर छेरा पहारा की रस्म निभायी। पूजा-अर्चना व आरती के बाद भगवान जगन्नाथ का रथ दोपहर दो बजे मौसीबाड़ी राम मंदिर के लिए रवाना किया गया।  रथ रवाना होने के साथ ही जय जगन्नाथ व हरि बोल के जयकारों से पूरे बोकारो का वातावरण गुंजायमान हो उठा। देखें तस्वीरें..














 देखें वीडियो..

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.