Header Ads

चांद का हुआ दीदार, सऊदी अरब में बोकरोवासियों ने आज मनाई ईद..

आज रविवार की शाम भारत में चांद का दीदार होने के साथ ही तीस दिनों तक चलने वाला पवित्र रमजान का महीना खत्म हो गया। कल सोमवार को ईद मनायी जायेगी। 


वहीं सऊदी अरब में रह रहे बोकरोवासियों ने आज ईद मनाई। ईद की खुशियाँ मनाते यह तस्वीर हमें  सऊदी अरब से अनीश अंसारी ने भेजा है। तस्वीर में अनीश के साथ बोकारो के रशीद हयात, हसन खान, राजा हयात, हसन सिद्दकी व अन्य ईद की खुशियाँ एक साथ मना रहे हैं ।


बता दें की मक्का और मदीना के बारे में जानकारी देने वाले हरमाइन के अधिकारिक ट्विटर ने कल चांद देखे जाने का ऐलान किया था। यूएई ने 25 जून 2017 को ईद का पहला दिन घोषित किया था, इसके तुरंत बाद सउदी अरब ने भी इसकी घोषणा की थी। 


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.