विधायक ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, उपस्थिति बनाकर अनुपस्थित थे शिक्षक..
आज बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एटवाल कॉलोनी सेक्टर-4/A का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई, पठन-पाठन, बच्चें की उपस्थिति, मध्याहन भोजन, शिक्षकों की उपस्थिति आदि के बारे में विधायक ने पुरी जानकारी ली।
विद्यालय निरीक्षण के दौरान कई अनिमियतता पायी गयी, पदस्थापित शिक्षक भी भौतिक रूप से अनुपस्थित थे।
विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति पंजी पर हाजिरी 90 प्रतिशत बनी हुई थी परन्तु छात्रों की भौतिक उपस्थित बहुत कम थी। निरीक्षण भ्रमण के दौरान विधायक ने छात्रों से पुस्तक मिलने, मध्यान्ह भोजन बंटने के विषय में भी पूछताछ की।
बता दें की उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एटवाल में पदस्थापित दो शिक्षक सुधीर कुमार एवं आरके प्रसाद की उपस्थिति पंजी में हाजरी बनी थी। लेकिन दोनों शिक्षकों में से एक आरके प्रसाद हाजिरी बनाकर शिक्षक स्कूल से गायब थे। इस बाबत विधायक द्वारा उपस्थित शिक्षक से स्पष्टीकरण माँगा गया, जिस पर समुचित जबाब के न मिलने से विधायक बिरंची नारायण ने तत्काल डीएसई बोकारो को कारावाई की अनुशंसा कर दी।
मौके पर विधायक बिरंची नारायण ने कहा यह वरीय पदाधिकारीयों की लापरवाही और कर्तव्यहिनता का परिचायक है। शिक्षक सरकारी विद्यालयों में छात्रो की फर्जी उपस्थिति बना कर मध्याह्न भोजन में सरकारी राजश्व का चूना लगाने में लगे हैं। उन्होंने विद्यालय निरिक्षण के दौरान पायी गयी अनिमितताओं पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि अनुपस्थित शिक्षक पर कारवाई करने हेतु वे जिलाधिकारी से भी अनुशंशा करेंगें।
विधायक ने कहा कि वे शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं तथा सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण करते रहेंगे। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने और बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु सघन जांच अभियान चलाने की भी बात कही।







No comments