Header Ads

JCECE ने इंजीनियरिंग में नामांकन तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई..

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECE) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2017 के आधार पर चयनित हुए छात्रों को इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए नामांकन अवधि में विस्तार किया है। इस संबंध में परिषद के परीक्षा नियंत्रक द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है।


जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब झारखंड अभियंत्रण प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2017 के आधार पर संबंधित संस्थानों के प्रथम वर्ष में नामांकन की अंतिम तिथि 27 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दी गयी है। उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग की ओर से अवधि को बढ़ाने के निर्देश बाद यह निर्णय लिया गया।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.