Video : बोकारो के अभिनन्दन की फिर भी तुमको चाहूंगा..
यह वीडियो हमें बोकारो सेक्टर-3/A के निवासी अभिनन्दन ने भेजा है। इस वीडियो में हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म का गाना "फिर भी तुमको चाहूंगा" को खुद की म्यूजिक एंड साउंड के साथ कोलकाता में फिल्माया गया है। अभिनन्दन ने इस वीडियो को अपने दो साथियों "सम्राठ चक्रवर्ती" और "विक्की" की मदद से बनाया है। तीनों दोस्त बोकारो के ही निवासी हैं। वीडियो में आवाज अभिनन्दन की है और म्यूजिक सम्राठ ने दिया है। अभिनन्दन फिलहाल कोलकाता में बीटेक की पढ़ाई करतें हैं और उनके साथी सम्राठ और विक्की कोलकाता में ही एक स्टूडियो में साउंड इंजीनियर हैं। बोकारो अपडेट्स से बात करते हुए अभिनन्दन ने बताया की उनका संगीत में बचपन से ही रुझान रहा है, उनके पिता की भी बोकारो म्यूजिक कॉटेज के नाम से दूकान है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे संगीत के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं। Bless all of them by watching the Video..
देखें वीडियो..
No comments