Header Ads

फसल बीमा के तहत जिले के 75000 किसान होंगे लाभान्वित..

आज उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की। उपायुक्त श्री रे ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् जिले के सभी 75,000 किसानों को इस वित्तीय वर्ष में बीमीत करना सुनिश्चित करें।


उपायुक्त श्री रे ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित बैठक प्रति 15-20 दिनों के अंदर करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त श्री रे अबतक हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर धीमी गति की कार्यशैली से नाराज दिखे। उन्होंने इसे एक माह के अन्दर इसमें गति प्रदान करते हुए समय पर पुरा करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया।


बैठक में उप विकास आयुक्त श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता, जिला कृषि पदाधिकारी श्री पारसनाथ उरांव, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती मंजु विभावरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ0 अरूण कुमार सिन्हा सहित सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.