Header Ads

लीज में आवास की मांग पर यूनियन ने किया प्रदर्शन..

आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बीएसएल कार्यरत कर्मियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को समान रूप से आवास लीजिंग योजना बहाल कराने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रवादी इस्पात मजदूर संघ के बैनर तले बोकारो के प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया गया। 


इसके उपरान्त प्रबंधन ने संघ के महामंत्री रणधीर सिंह को आश्वासन दिया कि 1 सप्ताह के अंदर संघ के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता उच्चाधिकारियों से कराई जाएगी। इस पर सहमति जताते हुए सभी कार्यरत कर्मी एवं सेवानिवृत्त कर्मी तत्काल आंदोलन को स्थगित की। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी इस्पात मजदूर संघ कार्यकर्ता मौजूद थे।


मौके पर वक्ताओं ने कहा अगर प्रबंधन 15 दिनों के अंदर लीज की व्यवस्था बहाल नहीं करती है एवं संघ के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर समस्या के समाधान का रास्ता नहीं निकालती है तो इसके बाद बोकारो के सीईओ की आवास पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बोकारो के कार्यरत कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी बैठेंगे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.