बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन..
आज बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में एम कॉम व इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू करने को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि कालेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई अचानक बंद कर दी गई है। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है।
मौके पर छात्र नेता रोहित कुमार ने बताया कि बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। अभी यहां स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई चल रही है। लेकिन इसमें भी वाणिज्य के विषय शामिल नहीं है। इसलिए आज भी उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को दूसरे राज्य व जिला में पलायन करना पड़ता है। इसके उपरान्त छात्र नेताओं की कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.पीके झा से वार्ता कराई गयी। जिसमें इस संबंध में प्राचार्य से बातचीत कर आगे कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

No comments