Header Ads

शौचालय निर्माण कार्य में लाएं तेजी : उपायुक्त

आज उपायुक्त श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त श्री रे ने स्वच्छ भारत मिशन हेतु वेेसलाईन सर्वे, 2017 के प्रखण्ड से प्राप्त डाटा के सत्यापन हेतु विचार-विमर्श संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 


बैठक में उपायुक्त श्री रे ने वेसलाईन सर्वे की रिपोर्ट एवं शौचालय निर्माण कार्य में धीमी गति पर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त श्री रे ने कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, चास/तेनुघाट को फिर से सर्वे करने का निर्देश दिया तथा 10 अगस्त तक पूरे जिले से सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। 


समीक्षा बैठक में उपविकास आयुक्त श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता, निदेशक, डीपीएलआर श्री एस.एन.उपाध्याय, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री महिप कुमार सिंह, सिविल सर्जन श्री सोबान मुर्मू, सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।     

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.