Header Ads

"नक्सलबाड़ी किसान विद्रोह" अर्द्ध-शताब्दी समारोह पर पुलिस का पहरा..

आज बोकारो सेक्टर-9 हरला थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ से लेकर 20 गांव अचानक पुलिस छावनी में तब्दील हो गए। इतनी भारी मात्रा में पुलिस बल को देख कर गांव के लोग अचम्भित थे की आखिर हुआ क्या है।


मामला नक्सलबाड़ी किसान विद्रोह के अर्द्ध-शताब्दी समारोह का था। बता दें की 28 जून को आयोजित इस कार्यक्रम की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी, जिस कारण 20 गांव को पुलिस प्रशासन ने छावनी में तब्दील कर कार्यकर्म को नहीं होने दिया। बता दें की नक्सलबाड़ी किसान विद्रोह के अर्द्ध-शताब्दी को लेकर संगठन द्वारा पुरे 20 गांव में पोस्टर चिपकाया गया था। ग्रामीणों को एकजुट होकर सी.एन.टी एव  एस.पी.टी एक्ट में  संशोधित अध्यादेश वापस लेने को लेकर जुलुस निकालने व  बैठक करने की योजना थी। परन्तु प्रशासन ने इस संगठन को अनुमति नहीं दी और पुरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया | प्रशासन की माने तो यह संगठन नक्सलियों का संगठन है और पूर्व में आज से ही नक्सलवाद पनपा था इस कारण इसको रोका गया।     

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.