Header Ads

पाटलीपुत्र, वनांचल व दुमका एक्सप्रेस का भोजुडीह में होगा ठहराव..

चंद्रपुरा-धनबाद डीसी लाइन के बंद होने के साथ ही इस रूट की तीन प्रमुख ट्रेनें पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस व रांची दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का अब नियमित परिचालन टीटी लाइन भोजूडीह, आसनसोल होकर होगा। 


इन ट्रेनों के लिए रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर भोजूडीह स्टेशन को अपडेट भी कर दिया है। अब कोई भी यात्री आगामी समय के लिए भोजुडीह स्टेशन का आरक्षण ले सकते हैं। बोकारो रेलवे स्टेशन के बाद तीनों ट्रेनों का ठहराव सीधे भोजूडीह में होगा। 


ऎसी संभावना है कि कुछ दिनों बाद इन ट्रेनों का ठहराव बोकारो के इस्पात नगर, चास और तालगड़िया में भी होगा। यात्री ट्रेन के लिए यह रूट उपयुक्त है और फिलहाल अभी नई व्यवस्था के तहत इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।


रेलवे सूत्रों के अनुसार बंद हुई डीसी लाइन से अधिक लाभकारी टीटी लाइन होगी। इस रूट पर नए समय सारणी के तहत परिचालन समय एक घंटा कम होगा साथ ही धनबाद-बोकारो दोनों जिलों के यात्रियों को इससे सुविधा भी होगी।


बता दें की इस रेलखंड के परिक्षेत्र से बोकारो के कई महत्वपूर्ण उद्योग जैसे चास का प्रस्तावित रेलवे लॉजिस्टिक पार्क, सिंदरी खाद कारखाना, पर्वतपुर कोल ब्लाक, भोजूडीह रेल पहिया कारखाना, सीबीएम गैस ब्लाक, बियाडा के नये औद्योगिक क्षेत्र एवं इलेक्ट्रोस्टील का सीधा जुड़ाव होगा। इससे ग्रैंडकोर्ड रूट पर ट्रेन का दबाव भी कम होगा और रेलवे के राजस्व में वृद्धि भी होगी।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.