ओलंपिक दिवस पर दौड़े बोकारो शहरवासी..
आज बीएसएल के क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के तत्वावधान में ओलंपिक दिवस पर दौड़ का आयोजन किया गया। संयंत्र के अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एच पी सिंह ने जनवृत-4 स्थित खेल परिसर से ओलंपिक दिवस दौड़ को फ्लैग-ऑफ किया।
मौके पर सेल फुटबॉल अकादमी के कैडेट्स, बीएसएल एवं अन्य पब्लिक स्कूल के बच्चे, बीएसएल कर्मी तथा नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे। लगभग 800 बच्चों और लोगों की यह दौड़ खेल परिसर से आरंभ हो कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मोहन कुमारमंगलम स्टेडियम में समाप्त हुई।
दौड़ की अगुवाई सेल फुटबॉल अकादमी के कैडेट्स कर रहे थे तथा उनके पीछे स्कूली बच्चे एवं अन्य नगरवासी भी दौड़ में शामिल थे। दौड़ के समापन स्थल पर सहायक महाप्रबंधक (सम्पर्क एवं प्रशासन) बी जे प्रकाश ने दौड़ में शामिल लोगों का उत्साहवर्द्धन किया व उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) एस के सिंह, महाप्रबंधक प्रभारी (सम्पर्क एवं प्रशासन) एसके अग्रवाल, महाप्रबंधकगण एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।



No comments