Header Ads

जीएसटी जश्न : लाइव प्रसारण के साथ रात 2 बजे तक बिग बाजार में शॉपिंग करते रहे लोग..

संसद भवन में शुक्रवार रात जीएसटी की ग्रैंड लॉन्चिंग के साथ ही बोकारो में भी इस स्पेशल सत्र का लाइव टेलिकास्ट आधी रात को जिला प्रशासन की ओर से बोकारो मॉल के अहाते में हुआ। इस दौरान डीसी राय महिमापत रे, एसपी वाईएस रमेश समेत जिला प्रशासन के सभी अधिकारी यहां मौजूद रहे। इनके अलावा सेंट्रल एक्साइज सर्विस टैक्स, कमर्शियल टैक्स, तीनों चैंबर के अधिकारी बोकारो के व्यवसायी इस पल के गवाह बने। 


वहीं जीएसटी लॉचिंग के साथ बोकारो मॉल स्थित बिग बाजार में देर रात लोगों ने की जम कर खरीदारी की। शनिवार रात 11.45 बजे बोकारो मॉल स्थित बिग बाजार में बिल्कुल सन्नाटा था। अंधेरा था। ठीक पांच मिनट बाद लाइटें जलती हैं और 250 से ज्यादा खरीददारों की भीड़ बिग बाजार में टूट पड़ती है। जैसे लगा कि लोगों की लॉटरी लग गई हो। हर चेहरे पर खुशी के साथ एक चमक थी। बिग बाजार के साथ मॉल की कई अन्य प्रतिष्ठान भी देर रात खुले रहे। 


दरअसल जीएसटी की लांचिंग पर बिग बाजार ने शापिंग के लिए रात 12 बजे से 2 बजे तक जीएसटी मुहूर्त शॉपिंग लांच किया था। बिग बाजार के प्रोडक्ट की खरीददारी पर दो-22 प्रतिशत तक छूट दी गई। ऐसी छूट जब मिले तो लोग क्यों नहीं खरीदारी करेंगे। इस दौरान खास बात यह दिखी कि बिग बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम थे। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा था। खरीदारों की भीड़ उमड़ रही थी।


करीब साढ़े 12:30 बजे तक 400 से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों के हावभाव से लग रहा था कि जीएसटी उनके लिए कोई हौव्वा नहीं था, बल्कि वे इंज्वाय करने पहुंचे थे।  बिग बाजार के अधिकारीयों ने बताया कि यह एक एतिहासिक क्षण है। टैक्स में सुधार आ रहा है। एक नई शुरुआत है। इसलिए ग्राहकों के लिए यह छूट दी गई है।


बता दें की इस दौरान बिग बाजार में कुछ चीजों के रेट अपडेट नहीं हो पाए। लोगों ने चीजें पसंद की, लेकिन जब वे बिलिंग काउंटर पर पहुंचे तो उसकी बिलिंग नहीं हो पाई। इससे लोगों में थोड़ी निराशा भी हुई। बिग बाजार के अधिकारियों ने बताया कि अभी पहला दिन था तो थोड़ी बहुत कंफ्यूजन थी। शनिवार को बाकी सामानों पर भी रेट अपडेट कर दिए जाएंगे।


हालाकिं आधी रात के बाद खुले मॉल की वजह से चहल-पहल बढ़ गई। लोग बच्चों के साथ घरों से बाहर निकले और खरीदारी का लुत्फ उठाया। यही नही कुछ लोग खरीदारी के बजाए मॉल में घूमने टहलने निकल गए। प्रतिष्ठानाें के अंदर लोगों ने सेल्फी और विडीओ भी बनाए। बड़ों के साथ बच्चे भी जीएसटी के चलते हुई इस घटना का आनंद लेते दिखे। लोगों को कहना था की रात में पहली बार 12 बजे शापिंग करने का मौका मिला। इसलिए शापिंग करने चले आए। अच्छी छॅूट मिल रही थी, तो क्यों न इसका फायदा उठाया जाए।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.