Header Ads

रितुडीह व राजेंद्र नगर गरगा नदी पर बनेगा 135 मीटर लम्बा पूल..

आज बोकारो के रितुडीह व राजेंद्र नगर गरगा नदी पर 3 करोड़ 41 लाख की लागत से बनने वाली उच्चस्तरीय पुल का शिल्यानस बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने किया। यह पूल 134 मीटर लाम्बा, 7 मीटर चौड़ा तहा 7 स्पेन का होगा। पूल 18 महीने में बन कर तैयार हो जाएगा।


इस दौरान उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए श्री नारायण ने कहा की रितुडीह व राजेंद्र नगर की निगरानी शुरू से करेंगें ताकि कार्य गुणवत्ता के साथ -साथ निर्माण भी समय सीमा के अंदर हो सके। बता दें की पुल के बनने से लगभग 40 हजार की आबादी लाभान्वित होगी साथ ही राजेंद्र नगर, मकदूमपुर, हैसाबतु, सिजुआ, राधागाव, तेतुलिया, आर्या विहार आदि क्षेत्र के लोगो को आवागमन की सुविधा भी मिल सकेगी।


उक्त अवसर पर जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, भाजपा माराफारी मंडल अध्यक्ष शिवजी दुबे, मुखिया रुपए देवी, ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, समाजसेवी बिनोद कुमार, जलेश्वर साव, बैधनाथ प्रसाद, राजेंद्र सिंह, डी के सिंह, राजेश केशरी, डा अशोक  कुमार, ललन सिंह, मुन्ना सिंह, राम जन्म प्रसाद, विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा, डी एन मेहता, नकुल, अनिल गोराई,  फुलेश्वर मांझी, अरविंद कुमार, बिनोद कुमार, उत्तम चंद्र प्रसाद, अखिलेश कुमार सिंह, राकेश कुमार के साथ भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.