Header Ads

स्टेट टॉपर गुंजन को मिलेंगे 1 लाख रुपये, मंत्री लोइस मरांडी ने की घोषणा..

आज झारखंड अधिविद्य परिषद‍् से मैट्रिक के स्टेट टॉपर रहे दुमका प्लस टू जिला स्कूल के छात्र गुंजन पाल को कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने अपने विवेकानुदान निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की तथा भविष्य में उसकी पढ़ाई के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देने का भरोसा दिलाया। 


इससे पहले मंत्री डॉ लोइस मरांडी गुंजन के घर पहुंची तथा उपहार प्रदान कर मिठाई भी खिलायी। उन्होंने कहा कि वह खूब पढ़े। मन लगाकर पढ़े। किसी चीज की कमी से अपनी पढ़ाई को बाधित न होने दे। उन्होंने कहा कि वह और बुलंदियों को हासिल करे, ऐसी अपेक्षा पूरे दुमका को है। मंत्री ने उक्त राशि उपलब्ध कराने के लिए उसके आधार और खाता नंबर वगैरह भी लिया। मौके पर गुंजन के माता-पिता व अन्य अभिभावक तथा कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.