Header Ads

अमलाबाद में मंत्री सरयू राय ने किया दामोदर नदी का निरक्षण..

दामोदर प्रदुषण समीक्षा यात्रा के क्रम मे आज सूबे के मंत्री सह दामोदर बचाओ आंदोलन के संस्थापक सरयू राय अमलाबाद पहुचे। यहाँ उन्होंने प्रखंड के अमलबाद, बिजुलिया तथा सितानाला बिरसा पुल में दामोदर नदी का निरक्षण किया।


स्थानीय लोगों ने सहायक नदी इंजरी में बड़े पैमाने पर इलेक्टोस्टोल द्वारा प्रदूषण फैलाने तथा कचड़े को नदी में बहाने की कही। इसपर मंत्री ने कहा दामोदर जीवनदायनी नदी है। इसे प्रदूषण मुक्त रखना सभी का जिमेदारी है। दामोदर नदी 90 फीसद प्रदूषण मुक्त हो गया है। शेष 10 फिसदी प्रदूषण से मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी कोलियरियो व् कोलवाश्रियो से अपशिष्ट का परवाह अब लगभग रोक दिया गया है। इससे पूर्व बीजेपी कायकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने मंत्री सरयू राय को माला तथा गुलदस्ता देकर स्वागत भी किया।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.