बोकारो में दो सड़क और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराएगा माडा..
झारखण्ड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (माडा ), बोकारो में लगभग 15 करोड़ की लागत से दो सड़क और दो श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह बनाएगा। यह जानकारी झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार के प्रबंध निदेशक ने बोकारो में जोड़िया का निरीक्षण के दौरान दी।
बता दें की पिछले दिनों बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से प्राथमिकता के आधार पर चास नगर निगम क्षेत्र के सड़को को शीघ्र बनाने संबन्धी पत्र दिया था। जिसके बाद झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार की बैठक में बारी कोआपरेटिव से मनमोहन कोआपरेटिव जोरिया तक स्ट्रीट लाइट के साथ सेक्टर 11 रेलवे फाटक से सेक्टर नौ तक वाया रानी पोखर छह किलोमीटर सड़क और तेलमच्चो पुल स्थित दामोदर किनारे और चास गरगा किनारे अवस्थित श्मशान घाट का जीर्णोद्धार इलेक्ट्रिकल शवदाह गृह निर्माण का प्रस्ताव पर सहमति बनी।
सहमति के बाद प्रबंध निदेशक शशिधर मंडल, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, चास नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार एवं माडा के कार्यपालक अभियंता टीके मांझी ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, भाजपा माराफारी मंडल महामंत्री बैधनाथ प्रसाद, समाजसेवी एसके चौधरी, आरके सिंह, बीपी सिंह, अशोक पांडेय, राजेंद्र सिंह, डी के सिंह, राजेश केशरी, एसएन पांडेय, आदित्य कुमार, डा अशोक कुमार, बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा, डीएन मेहता, नकुल, अनिल गोराई, विमल सिन्हा, संजीव कुमार, पीसी सिंह, शिव दानी सिन्हा आदि मौजूद थे।

No comments