बोकारो की रिया को मिला यूपीएससी में 174वां रैंक..
बोकारो के व्यवसायी मनोज केजरीवाल की पुत्री रिया केजरीवाल ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा में 174 रैंक हासिल कर बोकारो का मान बढ़ाया है। रिया को पहले ही प्रयास में यह सफलता हाथ लगी।
शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही रिया ने रिजर्व बैंक में नौकरी करते हुए यह सफलता हासिल की है। बता दें की बोकारो की रिया ने एमजीएम हायर सेकेण्ड्री स्कूल से दसवीं एवं डीपीएस से आइकॉम की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इंद्रप्रस्थ कालेज दिल्ली से बीकॉम आनर्स एवं दिल्ली स्कूल आफ इकॉनामिक्स से मास्टर डिग्री की पढाई की। इसके बाद रिया आरबीआइ में रिसर्च आफिसर के रुप में कार्यरत थीं और अब यूपीएससी में मिली इस सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है साथ ही माता-पिता को भी अपनी बेटी पर नाज है।

No comments