1 जुलाई से मतदाता सूची में निबंधन हेतु विशेष अभियान..
आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राॅची के आदेश के आलोक में उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संदीप कुमार ने समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता का आयोजन किया। ओएसडी श्री कुमार ने कहा कि 18 से 21 वर्ष के युवा मतदाताओं एवं मतदाता सूची में निबंधन की अहत्र्ता रखने वालों के लिए विशेष अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
ओएसडी श्री कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जाएगा। नये मतदाताओं को जोड़ने हेतु प्रपत्र 6 में आवेदन लिया जाएगा। इस बार प्रपत्र 6 में रंगीन फोटो चिपकाना अनिवार्य होगा। ओएसडी श्री कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में अंकित मतदाता की मृत्यु या अन्यत्र स्थानांतरण के कारण नाम विलोपन हेतु प्रपत्र 7 में आवेदन लिया जाएगा। मतदाता सूची की प्रविष्टि में सुधार के लिए प्रपत्र 8 भरा जाएगा। विधानसभा अंतर्गत एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम स्थानांतरण के लिए प्रपत्र 8(क) में आवेदन लिया जाएगा। वही अप्रवासीय भारतीयों के निबंधन के लिए प्रपत्र 6(क) में आवेदन लिया जाएगा। अभियान को लेकर जिला में विशेष प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान भूमि सुधार उपसमाहत्र्ता श्री जेम्स सुरीन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विकाश कुमार हेम्ब्रम, जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मियों सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी भी उपस्थित थे।
No comments