सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले, दो गिरफ्तार..
सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने जादूगोड़ा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें शंकर गुप्ता और सौरव कुमार शामिल हैं। एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने पत्रकारों को बताया- सौरव कुमार ने ही सबसे पहले बच्चा चोरी की झूठी अफवाह सोशल मीडिया के जरिए फैलाई थी। इसके बाद शंकर गुप्ता और सुशील अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया पर इसे वायरल किया।
इनलोगों ने फेसबुक और वाट्सएप ग्रुप के जरिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच झूठी अफवाह फैलाई, जिससे लोग भयभीत हो गए। वाट्सएप ग्रुप बनाकर ये लोग झूठी अफवाह फैला रहे थे। इस मामले में जादूगोड़ा का शंकर अग्रवाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी के अनुसार, 11 मई को सौरव ने फेसबुक आईडी पर बच्चा चोरी की झूठी खबर पोस्ट की थी। इसमें उसने बच्चा चोर द्वारा कई तरह के हथकंडे अपनाने के बारे में भी बताया था। इस संबंध में बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

No comments