Header Ads

मजदूर संगठन समिति ने किया प्रदर्शन..

आज मजदुर संगठन समिति के बैनर तले विस्थापितों ने सेक्टर-4 गांधी चौक से  इस्पात भवन तक प्रदर्शन रैली निकाली। रैली के माध्यम से विस्थापितों ने नियोजन सहित 11 सूत्री मांगों को रखा। इस प्रदर्शन में विस्थापित गांधी चौक से इस्पात भवन जाकर प्रदर्शन करना चाह रहे थे, लेकिन पहले से तैनात पुलिस बल के जवानों ने इस्पात भवन के पहले ही विस्थापितों को रोक दिया। 


इसके पश्चात् वार्ता करने के आश्वासन पर विस्थापितों ने आंदोलन वापस ले लिया। एमएसएस के मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है की सभी विस्थापितों को नियोजन देना होगा। इस दौरान एसडीओ सतीश चन्द्रा, सिटी डीएसपी अजय कुमार, महिला थाना प्रभारी संगीता कुमारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.