Header Ads

पहली जुलाई से चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान..

आगामी 01 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। आज इस अभियान की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की। उपायुक्त श्री रे ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि 01 जुलाई से मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी पंचायतों में 27 से 29 जून के बीच एक ग्राम सभा आयोजित करायें जिसमें मतदाता पुनरीक्षण के रूप-रेखा के बारे में आम लोगों को जानकारी दी जा सके। 


उपायुक्त श्री रे ने कहा कि सभी बी.एल.ओ के द्वारा अभियान के दौरान घर-घर जाकर सर्वे एवं सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इसी बीच 08 जुलाई एवं 22 जुलाई को विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें बी.एल.ओ को अपने केन्द्र में रहना अनिवार्य होगा। उपायुक्त श्री रे ने यह भी कहा कि अभियान के दौरान सभी मतदाताओं से रंगीन फोटोग्राफ लिया जाएगा तथा पुराने फोटो की जगह नये रंगीन फोटो को अपलोड किया जाएगा। 


उपायुक्त श्री रे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत् प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को अभियान चलाने का निदेश दिया। साथ ही नये वोटरों को पोस्टर, पंपलेट वितरीत करते हुए जागरूक करने का निर्देश दिया। 


समीक्षा बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी चास श्री सतीश चन्द्रा, अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) श्री जे. सुरीन, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मृत्यंजय पाण्डेय, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित सभी सुपरवाईजर उपस्थित थे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.