Header Ads

उपायुक्त कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति, सैलरी 16,480 रुपए..

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची के कार्यालय द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए आवेदन निकाला गया है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए मासिक पारिश्रमिक 16,480 रुपए रखी गई है। इसके लिए अनिवार्य योग्यता बीएससी आईटी, बीसीए या स्नातक और डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन रखा गया है।


इसके साथ ही एमएस ऑफिस में दक्षता तथा टाइपिंग की स्पीड 40 वर्ड प्रति मिनट मांगी गई है। आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। योग्यताधारी अभ्यर्थी 27 जून को शाम 5:00 बजे तक जिला आपूर्ति कार्यालय रांची में अपने पूरे बायोडाटा के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.