Header Ads

Jharkhand : मार्कशीट में गलती है तो संशोधन 29 जून तक..

झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानि जैक ने मैट्रिक और इंटर कॉमर्स  के रिजल्ट से असंतुष्ट अभ्यर्थी की कॉपी की स्क्रूटनी के लिए आवेदन मंगाया है। स्क्रूटनी के लिए 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं विद्यालयों को एकत्र आवेदन झारखंड एकेडमिक काउंसिल में 7 जुलाई तक जमा करना है।




इस तरह करें आवेदन :

छात्र अपने स्कूल के प्रिंसिपल से आवेदन को फॉरवर्ड करा सकते हैं। स्क्रूटनी के आवेदन के साथ मार्क्सशीट की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। इसके साथ ड्राफ्ट भी अटैच्ड करना होगा। अगर एक थ्योरी पेपर की स्क्रूटनी करा रहे हैं तो डेढ़ सौ रुपए देने होंगे। यानि दो थ्योरी पेपर में स्क्रूटनी करानी है तो तीन सौ रुपए जमा करने होंगे। आपको बता दें कि एक छात्र तीन से ज्यादा विषयों के लिए स्क्रूटनी नहीं करा सकता। ज्ञात हो की छात्रों का क्रॉस लिस्ट और औपबंधिक प्रमाण पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भेज दिया गया है। इसका वितरण कल से शुरू हो जाएगा।


गलती सुधार के लिए भी करें आवेदन :

यदि मार्कशीट में नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि आदि गलत अंकित हो गया हो तो इसमें सुधार के लिए छात्र अपने स्कूल में आवेदन कर सकते हैं।  इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून है हालांकि 400 रुपए शुल्क अदा कर इस तिथि के बाद भी छात्र इनमें सुधार करवा सकते हैं। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.