Header Ads

भंड्रो से काशी झरिया तक ग्रामीण पथ का शिलान्यास..

आज ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राज्य संपोषित योजना के तहत बोकारो के भंड्रो से काशी झरिया तक बनने वाले 2.72 किलोमीटर लम्बा ग्रामीण सड़क का शिलान्यास हुआ। कुल 1 करोड 82 लाख 49 हजार 600 रूपये की लागत से बनने वाले इस ग्रामीण पथ का शिलन्यास बोकारो विधायक बिरंची नारायण के द्वारा किया गया। 


ज्ञात हो की इलाके में सड़क के अभाव से यहाँ के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मौके पर श्री नारायण ने कहा की सड़क ,बिजली और पानी किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होता है। हमें हर गांव में विकास कार्य करना है। इस कारण सभी गांवो को मुख्य सड़क से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

उक्त अवसर पर कनीय अभियन्ता वरुण कुमार, जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, भाजपा प्रखंड महामंत्री सनातन सिंह, समाज सेवी लोकेश्वर महतो, माथुर मंडल, सुनील महतो, माणिक गोप, कालाचंद महतो, भगत महतो, रूपलाल महतो, गोविंद महतो, रंजीत महतो, राजू महतो, बुद्धू महतो, लालू महतो, चिनिवास मुरारी सिंह, भग्न महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.