बुजुर्ग से साढ़े चार लाख की छिनतई..
आज बोकारो के नया मोड़ स्थित केनरा बैंक के पास से अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 4.50 लाख रुपए लूट लिए .यह लूट उस समय की गयी जब उक्त बुजुर्ग गौसनगर निवासी सैयद मसदूल हक नया मोड़ स्थित केनरा बैंक से साढ़े चार लाख रुपए निकाल कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे
घटना आज दोपहर 12:30 बजे की है। इस दौरान पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधी ऑटो पर बैठे मकबूल हक के रुपए छीनकर फरार हो गएI उक्त छिनतई की पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

No comments