Header Ads

एलेप्पी एक्सप्रेस और मालगाड़ी पर पथराव में 4 घायल..

धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे लाइन के कल से बंद होने के बाद आज विभिन्न विपक्ष के दलों ने जमकर हंगामा किया। धनबाद के गोशाला रेल पुल के पास एक मालगाड़ी और एलेप्पी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। पथराव में चार यात्री घायल हुए व इनमें एक महिला भी है।


इस दौरान विपक्ष ने निखितपुर रेलवे स्टेशन पर भी हंगामा किया। कुछ लोगों ने एक हाइवा और ट्रक पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। बढ़ते उत्पात को देखते ही सुबह से ही कतरास बाजार बंद रहा और पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।


बता दें की तोड़फोड़ की आशंका को देखते 13 स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्टेशनों और थानों में 26 दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की सात कंपनियों की तैनाती की गई है। ग्रैंड कॉर्ड लाइन पर पुलिस की विशेष टीम नजर रख रही है।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.