Header Ads

सेक्टर-4 थाना में पदस्थापित जवान ने खुद को मारी गोली..

बोकारो जिले के सेक्टर 4 थाना में पदस्थापित एक पुलिस जवान संजय एक्का ने अपने ही इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर अत्महत्या कर ली। यह घटना बीती रात्री बोकारो के सेक्टर 4 थाना के पुलिस बैरक में हुई। जहाॅ गोलियो कि अवाज सूनकर उक्त जवान के साथ काम करनेवाले पुलिसकर्मी सेक्टर-4 थाना के उपरी तल्ले मे पहुॅचे तो देखा जवान का खोपडी पूरी तरह से उड गया है। 


बाद में आनफानन मे जवान को बोकारो जेनरल अस्पताल ले जाया गया जहाॅ डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मृतक जवान ने गोली अपने गर्दन के पास कंठ मे सटाकर मारी है। 


सूचना मिलते ही मौके पर जिले के एसपी, सिटी डीएसपी पहुॅचे और जांच पड़ताल में जुट गए। बोकारो मे पदस्थापित ये जवान लातेहार के महुआटाॅड का रहनेवाला था और सेक्टर 4 थाना के उपरी तल्ले पर रहता था। जवान ने थाने में ही खुदखुशी कर ली। मृतक ने मरने से पहले कोई सुसाइड नोट भी नही छोडा है। एैसे मे पुलिस इसे घरेलू तनाव के रूप मे देख रही है। फिलहाल शव को पोस्टर्माम के लिए भेज दिया गया है जहाॅ डाॅक्टरो की टीम के निगरानी मे विडीयोग्राफी के माध्यम से पोस्टमार्टम होगा ।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.