प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पंचायत स्तर पर एक दिवसीय शिविर का होगा आयोजन..
आज प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत् जिले के चिन्हित् लाभुकों को मुफ्त में रसोई गैस सिलिंडर, चूल्हा एवं कनेक्शन उपलब्ध कराये जाने से संबंधित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन उपायुक्त श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में बोकारो परिसदन के सभाकक्ष में किया गया। मौके पर उपायुक्त श्री रे ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत् जिले में कुल लंबित लक्ष्य 105376 है तथा चिन्हित लाभुकों की सूची रसोई गैस के सभी वितरकों सहित www.pmujjwalaojana.in>statewise-ujjawalalist एवं www.pradhanmantriyojana.in >ujjawala yojana के पोटर्ल पर उपलब्ध है।
उपायुक्त श्री रे ने कहा कि जिले में उज्जवला योजना के तहत् लक्ष्य प्राप्ति हेतु विशेष अभियान चलाई जा रही है। इस हेतु दिनांक 18.06.2017 को सभी प्रखण्डों में पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत् लाभुकों के आवेदन पत्र के साथ परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड की छायाप्रति, लाभुक का फोटो (दो प्रति में), बैंक खाता की छायाप्रति, मोेबाईल नं0 आदि का होना अनिवार्य है।
शिविर के मुख्य बिंदु..
- रसोई गैस का कनेक्शन परिवार के महिला मुखिया के नाम से निशुल्क निर्गत किया जाएगा।
- चयनित लाभुकों की सूची रसोई गैस वितरक के कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध है।
- SECC डाटा-2011 के अंतर्गत चयनित लाभुकों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- चयनित लाभुकों को रसोई गैस कनेक्शन सिलेंडर चूल्हा निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
संवाददाता सम्मेलन में उपायुक्त श्री राय महिमापत रे के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस. रमेश, उप विकास आयुक्त श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता, निदेशक डीआरडीए श्री संदीप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री नीरज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विकास कुमार हेम्ब्रम सहित जिले के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के सदस्य उपस्थित थे।

No comments