Header Ads

सिमुलिया उच्च विद्यालय बना अंडर-14 चैंपियन..

जिला स्तरीय अंडर-14 सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में चंदनकियारी प्रखंड के सिमुलिया उच्च विद्यालय ने चैंपियन का खिताब हासिल किया है। इस जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया गया। 


बता दें की बीते सोमवार को आयोजित फाइनल मुकाबले से पहले सेमीफाइनल मैच में चंदनकियारी के प्रखंड विजेता उच्च विद्यालय सिमुलिया की टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय कसमार को टाइब्रेकर के दम पर दो के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरी ओर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चास की टीम ने मध्य विद्यालय दुग्दा को एक गोल से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाया। 


इसके बाद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उच्च विद्यालय सिमुलिया की टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चास की टीम को 7 गोल से हराकर अंडर-14 ग्रुप बालक वर्ग का चैंपियन का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता का उदघाटन जिला खेल पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने किया व उदघाटन मैच उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुर्गापुर व मध्य विद्यालय जरीडीह के बीच खेला गया। मौके पर सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के संयोजक महेंद्र प्रसाद, मैच रेफरी आरबी ओझा, डीसी महतो, बीएन देव, माजिद खान, संजय कुमार, गोपाल ठाकुर सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.