Header Ads

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का विरोध..

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को अमरनाथ तीर्थयात्रियों हुए आतंकवादी हमले के विरोध में आज बोकारो जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष मयंक सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज सरीफ का पुतला दहन किया व जमकर नारेबाजी भी की गई। 


मौके पर जिला अध्यक्ष मयंक सिंह ने भारत सरकार से पाकिस्तान को मुह तोड़ जबाब देने की मांग करते हुए कहा कि अब चुप बैठने की जरुरत नहीं है अब पाक को मुहतोड़ जबाब देने की जरुरत है। सावन कि पहली सोमवारी के दिन यह घटना को अंजाम दिया गया इसका मतलब है कि पूर्ण रूप से सुनियोजित तरीके  से इस हमले को अंजाम दिया गया तथा इस कृत्य से धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। 


वहीं भाजयुमो महामंत्री कुँज बिहारी पाठक ने विरोध दर्ज करते हुए कहा कि जम्मू मे पथरबाजों का कब्ज़ा है, सेना के हाथ बंधे है और आतंकवादी खुलेआम निर्दोष लोगो को गोलियों से भून रहे है। अब समय आ गया है सेना को पूरी छूट दी जाये और जम्मू कश्मीर में राष्ट्पति शासन लगाया जाये। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री वीरभद्र प्रसाद, सचिन सिंह, ए. के.वर्मा, अजय सिंह, चैतन्य श्री, सुमन्त सिंह, राहुल कुमार, रविशंकर कुमार, दीपक पाठक, जगजीत सिंह गोल्डी, सत्यनारायण स्वर्णकार, रोहित राय, कुणाल पासवान, सजेंद्र कुमार, मिथलेश, सिकंदर, रिसभ, प्रेम, मनीष कुमार, रविन्द्र कुमार, अभिषेक कुमार तिवारी, अमित कुमार एमी, प्रिंस कुमार व कई अन्य युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.