Header Ads

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत..

आज सेक्टर-4 में गांधी चौक से पथरकट्टा चौक जाने वाली सड़क पर बीआरएल मोड के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम आदित्य बताया जा रहा है, जो की रितुडीह का निवासी था। 


युवक की उम्र 25 वर्ष थी और वह आज शाम बाइक से पत्थरकट्टा चौक की ओर जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल टकरा गई, जिसमें युवक गंभीर रूप घायल हो गया। हादसे के बाद युवक को ईलाज के लिए बीजीएच लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.