दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन..
चार दिनों पहले जैनामोड़ स्थित दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के खिलाफ आज जैनामोड़ चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस धरने में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, निर्माण समिति, चेंबर ऑफ कॉमर्स जैनामोड़ समेत अन्य व्यवसायी शामिल हुए।
धरना पर बैठे लोगों ने जरीडीह थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर विरोध किया। स्थानीय लोगों का कहना है जरीडीह थाना क्षेत्र में इन दिनो चोरो का आंतक व्याप्त है और क्षेत्र की थाना प्रभारी राधा कुमारी को तत्काल निलंबित कर कारवाई की जाए। बता दें की बीते सोमवार की रात जैनामोड़ के दुर्गा मंदिर से साढ़े सात सौ ग्राम वजनी माता दुर्गा की चांदी की मूर्ति चोरी हो गयी थी और इसी को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

No comments