कोलकाता से बोकारो आ रही बस पलटी..
आज चास-चंदनकियारी मुख्य मार्ग पर कोलकाता से बोकारो आ रही जयराम बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार बस रफ़्तार तेज थी और दारहा जोरीया के समीप आकर पलट गई।
हादसे में बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं। कुछ यात्रियों तथा बस के ड्राइवर को चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।


No comments