Header Ads

पेड़ से लटका मिला युवक का शव..

आज बोकारो के रानीपोखर पंचायत क्षेत्र के तालाब के तट पर एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। अहले सुबह रानी पोखर के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हरला थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है और अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की पेड़ पर दो जगह फंदा बंधा था। फिलहाल युवक की मौत के संबंध में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है। युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई, इस बात पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इधर पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ मामला सुलझ जायेगा। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.