Header Ads

नक्सली इलाके में बाइक से पहुंचे एसपी और कमांडेट, ग्रामीणों के साथ लगायी चौपाल..

बोकारो के उग्रवाद प्रभावित लुगु पहाड की तलहटी मे बसे विभिन्न गांवों में आज बोकारो एसपी वाई एस रमेश ने मोटरसाइकिल से दौरा किया। एसपी के साथ सीआरपीएफ 26 बटालियन के कमांडेट अखिलेश सिंह, बेरमो डीएसपी, ललपनीया, दनिया, महुआटांड के थाना प्रभारी सहित सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। 


अपने दौरे के क्रम मे एसपी व कमांडेट ने गांवों में जगह-जगह लोगों के साथ चौपाल लगायी व लोगों की समस्याओं से अवगत भी हुए। बता दें बरसात के दिनों मे इन क्षेत्रों मे नक्सलियो की चहल कदमी बढ जाती है क्योंकि नदी नाले मे पानी भर जाने से पुलिस का कोई भी एंटी नक्सल आपरेशन चलाने मे कठिनाई होती है और नक्सली इसी का फायदा उठाते है।


भ्रमण के दौरान एसपी ने ग्रामीणों से कहा कि आप घबराये नही, पुलिस से डरे नही। पुलिस आपके बीच सुख-दुख का भागीदार बनने आयी है। उन्होंने बताया कि लुगू, झूमरा व ऊपरघाट एरिया को नक्सल फ्री करना उनका लक्ष्य है और इन क्षेत्रों में जहाँ भी नक्सल गतिविधि की जानकारी मिलती है वहां ऑपरेशन चलाया जाएगा। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.