Header Ads

पानी की टंकी के गिरने का वायरल सच..

आज बोकारो में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बोकारो के सेक्टर-1/B स्थित पानी की टंकी के गिरने का वीडियो खूब वायरल हुआ। जिसने भी यह वीडियो देखा वह आश्चर्यचकित था और दिन भर व्हाट्सऐप पर वीडियो शेयर होता रहा। 


बता दें की इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। सेक्टर-1 में दो पानी टंकी है और दोनों दुरुस्त हालत में कार्यरत हैं। सेक्टर-1 की दोनों पानी टंकी की आज की तस्वीर नीचे है। 


कुछ शरारती लोगों ने इस तरह के वीडियो को बोकारो का बताकर वायरल किया है, इस वीडियो से परेशान होने की कोई जरुरत नहीं हैं और यह वायरल वीडियो झूठ है। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.